Uncategorized

महिला आरक्षण से होगा भारत में नए युग का सूत्रपात – कविंद्र जैन

सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण भी केवल मोदी सरकार में ही संभव है


धमतरी। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने आज संसद में महिला आरक्षण के संबंध में लाए जा रहे बिलों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे भारत में नए युग का सूत्रपात बताते हुए कहा इससे भारत की आधी आबादी में दुगुना आत्मविश्वास आयेगा और भारत की बेटियां भारत मां की ठीक उसी प्रकार सेवा करने में सफल होगी जैसे वो अपनी मां की सेवा करती हैं। श्री जैन ने बताया कि महिलाऐं पुरुषों से अधिक सहनशील, सृजनशील और संवेदनशील होती हैं। जैसे जैसे सरकार में उनकी भागीदारी बढ़ेगी लोकतंत्र अधिक मजबूत और जवाबदेह बनेगा। मोदी जी के इस कदम से राष्ट्र का कल्याण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे सभी विभागों में जहां महिलाएं पुरुषों के साथ समान क्षमता से कार्य कर सकती हैं वहां सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33त्न आरक्षण मिलना चाहिए और यह काम सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है। आने वाले दिनों में पुरुषों की बराबरी से महिलाओं के हाथ में देश की कमान होगी और नारी अबला से सबला बनेगी। मोदी सरकार के इस कदम से देश की लगभग 70 करोड़ आबादी में गजब का उत्साह देखा जा सकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!