Uncategorized

पहचान ग्रुप द्वारा एकादशी पर मौसमी फलों की स्नेहिल सेवा, सार्थक स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां


धमतरी। एकादशी के पावन उपलक्ष्य में पहचान ग्रुप द्वारा मानसिक दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल में सेवा, स्नेह और अपनत्व से भरा एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की सक्रिय सदस्याएं श्रीमती सुधा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, पायल अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, पायल जैन, अनु महावर एवं मनीषा मित्तल ने बच्चों के बीच ताजे मौसमी फलों की स्नेहिल सेवा की। ग्रुप की सदस्याओं ने कहा कि एकादशी का दिन सेवा, पुण्य और आत्मिक संतोष का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताकर और उन्हें स्नेह देने का अनुभव अत्यंत सुखद एवं संतोषप्रद रहा।अंत में सार्थक की अध्यक्ष एवं प्रशिक्षकों द्वारा पहचान ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!