सीए सुनील दुग्गड़ परिवार द्वारा प्राथमिक शाला भर्रीपारा के बच्चो को भेंट किया गया उपहार
बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था उद्देश्य

धमतरी। सीए सुनील दुग्गड़ परिवार द्वारा बच्चो के लिए उपहार भेंट किया गया. परिवार द्वारा प्राथमिक शाला, भर्री पारा में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को शारीरिक स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को एक-एक करके बुलाकर उन्हें आवश्यक उपयोग की सामग्री वितरित की गई, जिसमें तौलिया,टूथपेस्ट,साबुन,तेल की बोतल,कंघी,फेस क्रीम शामिल था.इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं था, प्रलोभन देना था जिसे बच्चे निरंतर स्कूल आए, बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। हेल्प टू बेनिफिट अदर्स , लेटस मेक 3ँी चेंज समूह का मानना है कि जो बच्चा स्कूल आएगा, उसके कानों में ज्ञान जाएगा, और जिनके कानों में ज्ञान जाएगा, उनकी बुद्धि का विकास होगा।इसी सोच के साथ यह प्रयास किया गया, ताकि बच्चे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव लोहाना द्वारा किया गया।अंत में, दानदाता दुग्गड़ परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया.इस दौरान श्रीमती सुनील दुग्गड,श्रीमती नीता सुनील दुग्गड़ ,अभिषेक दुग्गड़ ,श्रीमती श्रुति दुग्गड़ ,कु. प्रार्थना दुग्गड़ मौजूद रहे।
