Uncategorized

खेल पखवाड़ा मे बैडमिंटन में खिलाड़ी दिखाएंगे अब दम खम

प्रतिभागियों को तरासने के लिए है सिर्फ प्रतिस्पर्धा-: पं. राजेश शर्मा

खेल पखवाड़ा से अनेकों खेल को मिली नई दिशाएं एवं ऊंचाई-: योगेश रायचुरा
पूर्व के परिष्कृत खेल प्रतिभाओं को मंच देने किया जा रहा है आयोजन-: भावेश रजक

धमतरी। खेल पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा खेल के क्षेत्र में किया जा रहे निरंतर आयोजनों के पश्चात अब फुटबॉल, क्रिकेट, महिलाओं में बच्चों से संबंधित विभिन्न स्थानीय एवं परंपरागत खेलों के आयोजन के पश्चात 18 एवं 19 अप्रैल को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इस प्रतिस्पर्धा को तीन ग्रुप में बांट कर सीनियर ,जूनियर तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन के रैकेट पर खिलाड़ी अब अपना दमखम के साथ हाथ दिखाने के लिए भिड़ेंगे। इस पखवाड़े के संरक्षक तथा खेलों के आयोजक धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा सिर्फ प्रतिभागियों को समुचित खेल का मैदान देकर उन्हें तरासने के पश्चात तैयार करने का पवित्र उद्देश्य ही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए एक महीने तक किए गए आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी आने वाले समय में साबित होगी वही इस पखवाड़े के संयोजक योगेश रायचुरा नहीं बताया कि जिस उद्देश्य को लेकर हम सारे लोग एक महीने तक विभिन्न खेलों को आयोजित किए हैं उससे निश्चित ही शहर के खिलाडिय़ों के बीच खेल एक नई ऊंचाई तथा दिशा को प्राप्त किया है वही बैडमिंटन इस स्पर्धा के संयोजक तथा राज्य स्तर के खिलाड़ी भावेश रजक ने कहा है कि शहर में खेल पखवाड़ा – बैडमिंटन में खिलाड़ी दिखाएंगे अब दम खम.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!