Uncategorized

शिक्षा को बढ़ावा देने का साथ ही मुख्यमंत्री ने धमतरीवासियों को दी अरबो के विकास कार्यो की सौगात – आकाश पाण्डेय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में धमतरी के विकास को मिल गति, जनता के विश्वास पर खरा उतर रही साय सरकार

जिलेवासियों की ओर से भाजपा नेता आकाश पाण्डेय ने जताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार

धमतरी। युवा भाजपा नेता आकाश पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश के विकास को गति दे रहे है। उनके धमतरी आमगन पर अरबो की सौगात जिलेवासियों को मिली। इसके लिए वे जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जता रहे है।
युवा नेता आकाश पाण्डेय ने कहा कि धमतरी के एकलव्य मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात वही मुख्यमंत्री ने 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया। धमतरी को पिछले 1 वर्ष में जब से प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन की सरकार आई है उसके साथ ही करोड़ों की सौगात मिलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री धमतरी के प्रवास पर थे तब उन्होंने विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया वहीं स्वामित्व कार्ड वितरण किया। युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को सुगम बनाने के लिए हाईटेक लाइब्रेरी के रूप में नालंदा परिसर धमतरी में बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। गौरव ग्राम कंडेल में नवीन कॉलेज भवन की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से की है इसके साथ ही बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय में विधि संकाय के संचालन के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान किया है। आकाश पाण्डेय ने आगे कहा मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के बाद छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!