Uncategorized

कहा दीपावली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का है पर्व


धमतरी। आज धनतेरस पर्व के साथ दीपावली पर्व का शुभारंभ हो गया। इस पावन पर्व के अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पीसीसी सं. महामंत्री पंकज महावर, कांग्रेस नेता आनंद पवार, पूर्व महापौर विजय देवांगन, नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमित सिंह होरा, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, कांग्रेस नेता विजय गोलछा, जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप, कांग्रेस नेता योगेश बाबर द्वारा क्षेत्रवासियों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।
उक्त नेताओं ने कहा कि न सिर्फ भारत वर्ष बल्कि विश्व भर में दीपावली पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि व शांति लाती है। देश भर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई व अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। नेताओं ने बधाई देते हुए शांति सौहाद्रर्ता व सुरक्षा पूर्वक पर्व मनाने की अपील आमजनता से की है। कामना करते हुए कहा कि दीपावली में जलने वाले दीये हमारे जीवन को खुशियों की रौशनी से भर दे। यह दीपावली पर्व हम सभी के जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि व नई खुशियां लाए। सभी पर्व का लुत्फ उठाए। दीपावली पर्व धनतेरस से प्रारंभ होकर भाईदूज तक जारी रहेता है। इस पांच दिवसीय पर्व के दौरान हमें सनातन संस्कृति की महत्ता प्रतीत होती है। यह दीपावली लोगों के जीवन मे खुशियों की दीपावली साबित हो ऐसी कामना करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!