Uncategorized
शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र व पालकों ने जड़ा स्कूल गेट पर ताला

धमतरी। जिले में शासकीय स्कूलो में तालाबंदी का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज एक और शासकीय स्कूल में छात्रो व पालकों ने ताला जड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोलियारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग पूर्व में पालकों द्वारा किया गया था, लेकिन इस ओर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्र, पालक व ग्रामीणों ने स्कूल गेट में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन किया।

