Uncategorized

नशे के विरुद्ध एक और कार्यवाही,डांडेसरा में गांजा तस्कर गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख)एन.डी.पी. एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, भेजा गया जेल

थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक प्लेटिना मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा लेकर डांडेसरा की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुरूद पुलिस द्वारा डांडेसरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज कुमार ध्रुवंशी पिता वेशलाल ध्रुवंशी 21 वर्ष निवासी कसही थाना कुरूद जिला धमतरी बताया।एक काले रंग का छिटदार बैग, जिसमें एक पीली पॉलिथीन में 479 ग्राम एवं एक भूरे रंग की पॉलिथीन में 1.020 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कुल 1.499 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 15,000 रूपये बरामद किया गया। साथ ही एक पुरानी बजाज प्लेटिना मोटरसायकल क्र. कीमत 25,000 रूपये भी जब्त की गई।
कुल जप्त संपत्ति 40,000 रूपये
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!