Uncategorized

ओवरटेक के प्रयास मे बाईक सवार की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर मौत

पत्नी को लाने जाने के दौरान मगरलोड नवागांव हाई स्कूल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी अनुसार आज ग्राम हसदा ,करेली बड़ी चौकी निवासी ताम्रज ध्रुव पिता चैतू राम ध्रुव 30 वर्ष जो सुबह घर से 8.15 बजे मोटरसाइकल साइन होंडा सीजी 05 वी 7855 में अपनी पत्नी को ससुराल से लाने के लिए निकला हुआ था। लगभग 8.30 बजे मेन रोड नवागांव हाई स्कूल के पास कुंडेल से गिट्टी भरकर महेंद्रा ट्रैक्टर सीजी 05 जी 7469 को ओवर टेक करने से बाईक चालक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसके सिर व पीठ में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला , प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडे,चैतराम जोगी मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर को थाने में लाकर खड़ा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!