Uncategorized

नीलम ने मंडी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


मूलचंद सिन्हा
कुरुद। कृषि उपज मंडी समिति कुरुद के अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कृषि उपज मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक व कलेक्टर को लिखे पत्र में नीलम चंद्राकर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में मंडी समिति कुरुद अध्यक्ष की जवाबदारी सौंपी गई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को अपना इस्तीफा सौंपने का कारण बताया। ज्ञात हो कि मंडी समिति अध्यक्ष के पद पर नीलम चंद्राकर की नियुक्ति कांग्रेस शासन में करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी तारिणी चंद्राकर को कांग्रेस ने टिकट भी दी लेकिन भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!