Uncategorized

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित ने क्षेत्रवासियो को चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

कहा नवरात्र पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है

प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष, भाजपा,महेंद्र पंडित महामंत्री, जिला भाजपा ने क्षेत्र वासियो को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. श्री बैस व श्री पंडित ने कहा कि यह पावन अवसर शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। माँ दुर्गा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। माँ जगदंबा आप सभी को स्वस्थ जीवन, उज्जवल भविष्य और हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति प्रदान करें।नवरात्रि का यह पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर इस पावन अवसर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाएं तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश फैलाएं।माँ दुर्गा की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!