Uncategorized

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ दिया धरना प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने हिंसा के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार

धमतरी। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले को लेकर धमतरी में कांग्रेस द्वारा आज गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हिंसा के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा। बता दे कि उक्त धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा को दी गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान मंच पर गुरुमुख सिंह होरा, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष घमेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना प्रदेश सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है। जैतखाम में तोडफ़ोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई न कर सरकार की ओर से समाज को आंदोलन के लिए उकसाया गया। शातिपूर्ण आंदोलन में बाहरी तत्वों ने घुसपैठ कर माहौल बिगाड़ा अब सरकार के इशारे पर निर्दोष लोगों को भी मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने कांग्रेस पर दोषारोपण कर रही है। मंच संचालन शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने किया।

इस दौरान डीहूराम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, राजेश ठाकुर, राजेश पाण्डेय, होरी लाल साहू, योगेश लाल, दयाराम साहू, घनश्याम साहू, तारिक रजा, उदितनारायण साहू, नरेन्द्र सोनवानी, विक्रांत शर्मा, पवन यादव, वसीम कुरैशी, कमलेश सोनकर, तिलक सोनकर, दीपक सोनकर, राजू साहू, अखिलेश दुबे, आशीष शर्मा, पीयूष पाण्डेय, जगदेवराम सिन्हा, लखन लाल ध्रुव, अंबिका सिन्हा, सविता कंवर, संजय डागौर, प्रवीण नामदेव, युवराज शर्मा, पेखन लाल साहू, आशुतोष खरे, सुरज पासवान, धर्मेन्द्र पटेल, हितेश गंगवीर, कुलेश्वर देवांगन, संजू साहू, माहिम शुक्ला, विजेन्द्र साहू, वातांजलि गोस्वामी, गणेेश्वरी कामड़े, सूर्यकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!