Uncategorized

सदर उत्तर वार्ड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को लेकर महिलाओ की बैठक संपन्न

सदर उत्तर वार्ड पार्षद व स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नींलेश लुनिया ने महिलाओ से की स्वच्छता मे सहयोग की अपील

धमतरी। सदर उत्तर वार्ड के स्थित भगत चौक एवं नूरानी चौक में महिला आरोग्य समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था, बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा जन-जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सदर उत्तर वार्ड के पार्षद निलेश लूनिया ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि नालियों में कचरा न डालें और आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने महिला आरोग्य समिति की सदस्यों से प्रत्येक घर तक पहुंचकर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
पार्षद निलेश लूनिया ने कहा कि बरसात के मौसम में उल्टी, दस्त एवं अन्य संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सभी महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर स्वच्छता, साफ पेयजल के उपयोग, कचरे का उचित निस्तारण तथा नालियों को साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करें, ताकि वार्ड में किसी प्रकार की बीमारी फैलने न पाए।
बैठक में महिला आरोग्य समिति नूरानी चौक की अध्यक्ष दर्शन सोनी, सचिव सावित्री साहू, तथा भगत चौक महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष रेनू साहू, सचिव कौशल्या यादव सहित दोनों समितियों की सभी महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने वार्ड में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया। आज की बैठक में कांता, प्रतिमा, दूज दीदी, पद्मिनी,चम्पेश्वरी,बुन्देश्वरी,कौशल्या,रेणु साहू,शकुन यादव, सावित्री,अनुसूया,दसारी बाई, परमेश्वरी, जीतू पटेल ,नजमा हेमलता, रेखा, खिलेश्वरी, टिकेश्वरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!