Uncategorized

सांप और गोहिया का शिकार कर सब्जी बनाकर खा गए, वीडिओ वायरल होने पर 5 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।वनमंडल के बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभर्री बीट आरक्षित वन खण्ड कक्ष क्र. 433 में 4 जुलाई को 3 नग असोड़िया (धामन सांप) 1 नग गोह (गोहिया) का शिकार विनोद कुमार टेकाम वल्द रमेश कुमार टेकाम जाति गोंड़ उम्र 26 वर्ष ग्राम भनसुली, घसिया वल्द धनसिंग जाति गोड़ उम्र 20 वर्ष ग्राम भनसुली, प्रदीप नेताम वल्द पिलेसिंग जाति गोड़ उम्र 20 वर्ष ग्राम भनसुली, शैलेन्द्र कुमार यादव वल्द गिरधारी लाल यावद जाति राऊत उम्र 26 वर्ष ग्राम भनसुली, शिवानंद मरकाम वल्द रमेश मरकाम जाति गोड़ उम्र 23 वर्ष ग्राम भनसुली, नरहरपुर जिला कांकेर ने किया।शिकार कर विनोद कुमार टेकाम के घर ले जा कर छोटे-छोटे तुकड़े कर सब्जी बनाकर खाया।
इस पूरे मामले को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद हडकंप मच गया। वीडियो के वायरल होते ही वन विभाग की टीम कार्यवाही में जुट गई।डी एफ ओ जाधव श्रीकृष्ण एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार धमतरी वनमंडल, कांकेर वनमंडल के वन कर्मचारियों एवं यू एस टी आर के एन्टी पोचिंग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कांकेर जिला के नरहपुर तहसील के ग्राम भनसुली में पुछताछ की।
सभी के विरूद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2 (20), 9, 39, 50, 51, 52 का उलंघन करने पर ( वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के धारा 51के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी नगरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जहां से सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा उक्त प्रकरण की जांच कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!