Uncategorized

55 वर्षीय भागीरथी ढीमर के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में मिली ट्राइसाइकिल

दिव्यांगजनों को सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है — अरुण सार्वा

धमतरी- समाज कल्याण विभाग धमतरी द्वारा ग्राम सेंचुवा की 55 वर्षीय भागीरथी ढीमर को सहायक उपकरण के रूप में ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अरुण सार्वा ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
ट्राइसाइकिल मिलने पर भागीरथी ढीमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा का आभार व्यक्त किया। ऐसे सहायक उपकरण जरूरतमंद लोगों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस दौरान पार्षद कोमल सार्वा विजया कश्यप,विभागीय अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!