भाजपा की बहनों ने राखियों से सजाई बीएसएफ के वीर भाईयों की कलाई
देश के रक्षा मे तैनात जवानों के हाथो पर रक्षासूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा की कामना है हम परम सौभाग्य - डॉ बीथिका विश्वास
178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल गुमडिडिही भानुप्रतापपुर पहुंचकर तैनात जवानों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व

धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथो पर रक्षासुत्र बांधकर उनके सुरक्षा की कामना की गई।
गुमडिडिही भानुप्रतापपुर के 178 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों के हाथो पर भाजपा की बहनों ने राखियों से सजाई जिससे बीएसएफ के वीर जवान भी भाव विभोर हो गए। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ बिथिका बिश्वास ने कहा कि यह क्षण भाव विभोर करने वाला वो छण होता है,जब हम सीमा पर तैनात उन जवानों की कलाई राखी की मंगल रक्षा सूत्र से सजाते है ,जिन हाथों मे भारत मां एवं हमारी रक्षार्थ बंदूके राइफल होती है। किसी भी कैम्प में जाने से हमें सम्पूर्ण भारत के वीर जवान मिल जाते हैं। विभिन्न प्रांत बोली भाषा के सैनिक एक स्थान पर मिलने से बहुत ही सुखद अनुभूति होती है। हम सब का परम सौभाग्य है कि हम वहां पहुंचे और देश के रखवालों के संग कुछ आत्मीय पल गुजार कर राखी रूपी रक्षा सूत्र बांध कर ईश्वर से उनकी लम्बी उम्र और सुरक्षा की कामना की। इस मौके पर डॉ बिथिका बिश्वास, श्यामा देवी साहू रितिका यादव ज्योति साहू जागेश्वरी साहू अंजली साहू निलिमा बिश्वास द्वारा जवानो को राखी बांधी गई।

