Uncategorized

विधायक ओंकार साहू परिक्षेत्र साहू समाज रूद्री के तत्वाधान आयोजित दानवीर भामाशाह महोत्सव में हुए शामिल

परिक्षेत्र साहू समाज रुद्री व ग्रामीण साहू समाज के तत्वावधान में भामाशाह जयंती महोत्सव ग्राम रुद्री के ह्रदय स्थल रंगमंच के पास मनाया गया. साहू समाज के मातृ शक्तियों ने सुबह गलियों में कलश यात्रा निकालकर दानवीर भामाशाह के दानवीरता व नारी शक्ति का परिचय दिया.विधायक ओंकार साहू महोत्सव में शामिल होकर दानवीर भामाशाह के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर क्षेत्र कि समृद्धि के लिए कामना किये | इस दौरान समाज के अनुकरणीय पहल से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह, कैरियर गाईडेंस एवं छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुआ | धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा दानवीर भामाशाह लोगों के लिये बुरे वक्त में मित्र बनकर काम करते थे उनकी दानवीरता सुनकर निश्चित ही समाज को गर्व होता हैं उन्होंने कहा दानवीर भामाशाह से प्रेरणा लेकर ही आधुनिक समाज में भी हमें दानदाता देखने को मिल रहे हैं । तभी तो आज समाज के सैकड़ों लोग जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान में भाग लेकर भामाशाह महोत्सव को सफल बना रहे हैं | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवनेंद्र साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज ,पूर्व विधायक रंजना साहू , अनिता मुकेश यादव जनपद सदस्य , लक्ष्मी तरूण बयां सरपंच , केशव साहू सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ,पार्वती मोहित साहू जनपद सदस्य , डोमेशवरी साहू, फागेश्वरी साहू गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!