भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना में कटौती व दरो में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव
कांग्रेसियों ने कहा झूठे वादे कर सत्ता में आई में भाजपा सरकार जनता के साथ कर रही धोखेबाजी

धमतरी। प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना में कटौती किये जाने एवं दरो की वृद्धि को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है जिसे लेकर जिला स्तर मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जिला कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा आज बिजली कार्यालय रायपुर रोड का घेराव कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेसियो ने कहा झूठे वादे कर सत्ता में आई में भाजपा सरकार जनता के साथ धोखेबाजी कर रही है। साय सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद किया जाना जनता के ऊपर अत्याचार है। साय सरकार ने मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हॉफ करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अधिसंख्यक उपभोक्ता बिजली बिल हॉफ योजना से वंचित हो गये है। वर्तमान निर्देश के अनुसार 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा तथा 100 यूनिट का छूट भी नहीं मिलेगा। कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था, 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था। कांग्रेस नेताओं ने आगे कहां की पिछले माह ही सरकार ने बिजली के दाम चौथी बार बढ़ाया था। प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, गोपाल शर्मा, अरविंद दोशी, घमेश्वरी साहू, विजय प्रसाद, राजेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।