Uncategorized

पंज प्यारे की अगुवाई में सिक्ख समाज निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

सिक्ख समाज द्वारा मनाया जा रहा प्रकाश पूरब पर्व, कल मनाई जाएगी गुरूनानक देव की जयंती

धमतरी। सिक्ख समाज द्वारा हर्षोल्लास से प्रकाश पूरब पर्व मनाया जा रहा है। विगत कई दिनों से समाज द्वारा गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। साथ ही प्रभातफेरी निकाली जा रही है। कल शाम सिक्खों के प्रथम गुरु गुरनानक देव के प्रकाश पूरब के तहत पंज प्यारे की अगुवाई में परंपरागत ढंग से नगर कीर्तन निकाली गई। नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर गुरु का विधिवत आशीर्वाद लिया गया। गुरुद्वारा गुरसिंघ सभा के प्रधान जितेन्द्र सिंघ खालसा, सेकेट्री रजिन्दर सिंघ टेऊ एवं खंजाची सतपान सिंघ आजमानी ने बताया कि गुरुनानक देव महाराज सिक्ख समाज के प्रथम एवं आराध्य गुरु है। इसलिए इसके प्रकाश पूरब को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ 5 नवंबर को अखंड पाठ साहिब के साथ हो गया है। साथ ही रोजाना प्रभातफेरी सहित अन्य विविध कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है। वही शनिवार शाम पंज प्यारे की अगुवाई में परंपरागत ढंग से गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु के नगर कीर्तन में बाहर से पहुंचे हजुरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन के माध्यम से पूरे रास्ते भर गुरु की महिमा का बखान किया गया। इस तरह शबद कीर्तन लोगो में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। साथ ही महिलाओं द्वारा भी पारंपरिक अंदाज में भजन कीर्तन करते आस्था प्रकट की। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरु हुई। जो शहर भ्रमण कर गुरुद्वारा में ही संपन्न हुई। नगर कीर्तन का जगह जगह जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगो द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत कर आस्था प्रकट की। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा के संरक्षक गुरुमुख सिंह होरा, प्रधान जितेन्द्र सिंघ खालसा, भूपेन्द्र सिंघ तलुजा, सरबजीत सिंघ भाटिया, अमरजीत सिंघ, हरमिंदर छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मनोहर सिंघ छाबड़ा, बलविंदर सिंघ बग्गा, रविन्द्र सिंघ बिन्द्रा, सुरजीत नवदीप, मनजीत सिंघ छाबड़ा, जसपाल सिंघ तलुजा, देवेन्द्र सिंघ आजमानी, रजिन्द्र सिंघ टेउ, एवं ममता खालसा, सतप्रीत कौर छाबड़ा, गुरुशीन कौर छाबड़ा, रशमी कौर आजमानी, लवली कौर बग्गा, सतप्रीत कौर, डिंपल कौर बग्गा, रजिन्दर कौर आजमानी, मनप्रीत कौर आजमानी, हरमीत कौर, धालीवाल, सिमरन कौर खालसा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।


गुरुनानक देव जयंती पर होंगे धार्मिक आयोजन
गुरुद्वारा से मिली जानकारी के अनुसार सिक्ख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पुरब 27 नवंबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके तहत पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगेगा। साथ ही सुबह 7 बजे से अखंड पाठ साहिब शुरु होगा। 7.30 से 12.30 बजे तक बाहर से आये हजुरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन की जाएगी। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर होगा। शाम 7 बजे रहिरास साहिब की आरती के बाद शबद कीर्तन होगा। जो रात 12 बजे तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!