Uncategorized

जनपद सदस्य प्रकाश पवार के नेतृत्व में ग्राम खरतुली में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

एकमात्र लक्ष्य और संकल्प जनपद क्षेत्र का विकास है - प्रकाश


धमतरी। जनपद सदस्य प्रकाश पवार के नेतृत्व में जनभावना को ध्यान में रखते हुए आज ग्राम खरतुली में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें असंभव समझे जाने वाले कुछ कार्यों का जिसका लोग कई दशकों से बाट जोह रहे थे वैसे कार्य भी शामिल हैं, जिसमें राजबंधा तालाब पहुंच कच्चा मार्ग जिसका हमेशा से बारिश में कटाव की समस्या बनी रहती थी उसमें पिचचिंग का कार्य, धुतीपारा में बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण और भाटापारा में सीसी रोड निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन किया गया, सभी कार्य जनपद सदस्य प्रकाश पवार पवार द्वारा 15वे वित्त और जनपद विकास निधि से स्वीकृत किया हैं, इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रकाश पवार ने कहा की उनका एकमात्र लक्ष्य और संकल्प अपने जनपद क्षेत्र का विकास है, और उसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से मै हर संभव प्रयास करता रहूंगा। आज भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में सरपंच उमेश नेताम, उपसरपंच सुरेश सिन्हा, ग्रामविकास समिति के अध्यक्ष भारत साहू, पूर्व जनपद सदस्य रोशनी पवार,नेमी साहू, अर्जुन साहू , तारण साहू, राजेंद्र साहू,पुनारद साहू, खिलानंद साहू, रोहित सिन्हा, कौशल्या साहू, ईश्वरी साहू, सहित समस्त पंचायत बॉडी और गांव के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। सभी ने जनपद सदस्य प्रकाश पवार के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!