Uncategorized

रजत जयंती चावल योजना से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है – ज्योति हरख जैन

भखारा में रजत जयंती चावल उत्सव का सफल आयोजन, हितग्राहियों को मिला लाभ


धमतरी। भखारा-भठेली नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत जयंती चावल उत्सव उत्साह एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद छबिलाल निर्मलकर एवं चक्रसुदर्शन चंदेल भी उपस्थित रहे और हितग्राहियों को चावल वितरण में सहयोग किया। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना की जानकारी दी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में सेल्समैन रोहित माल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन की रजत जयंती चावल योजना से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है और यह योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा, भूपेश्वरी चंदेल, अब्दुल जब्बार (कार्डधारी), कमलेश साहू, उलभी साहू, दिनेश कुमार यादव, संदीप निर्मलकर, बिन्दु बाई, बिसनतिन बाई, गिरधारी साहू, विजय कुमार सहित अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!