सोरिद के चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में 214 परिजनों का संस्कार कराया गया
पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष में यज्ञ एवं संस्कार अभियान के अंतर्गत सोरिद इकाई में चार दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। जिसमें चार दिनों में कुल 214 परिजनों के विभिन्न संस्कार पवित्र मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से संपन्न कराया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिवस पांच कुण्डीय यज्ञ के साथ गुरु दीक्षा एवं विवाह दिवस संस्कार संपन्न कराया गया। आयोजन समिति के प्रमुख चेतन साहू ने बताया कि चार दिनों में कुल 214लोगों का संस्कार कराया गया जिसमें गुरु दीक्षा 18, पुंसवन 25, विद्या आरंभ 139, विवाह दिवस संस्कार 30, एवं मुंडन संस्कार 2हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला समन्वयक दिलीप नाग, प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती खिलेश्वरी किरण,डाक बंगला वार्ड की पार्षद श्रीमती सुमन मेश्राम एवं जोधपुर वार्ड पार्षद विशु देवांगन ,उगेश बंसोर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक एवं आभार प्रदर्शन महिला मण्डल की वरिष्ठ श्रीमती रीता बाण्डे ने किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों में मकसूदन सिन्हा,डा रामचंद्र मेश्राम, चेतन साहू, चन्द्र हास बाण्डे,हेमसिंग कंवर, देवनारायण जैन,हरीश सिन्हा, लाला राम मगेन्द, राजकुमार तारम आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।


