Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा ने रुद्री में लगाया जन चौपाल

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रुद्री में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी तनु मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर तनु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है, महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है और मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जन चौपाल के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।चौपाल के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने किय इस अवसर पर महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिती की रही मुख्य रुप से उपस्थित जनों मेंचौपाल के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में श्यामा साहू जिला उपाध्यक्ष रूखमणि सोनकर संगीता जगताब पवित्रा देवान अनिता सोनकर पूजा कुंजाम दमयंती गजेंद्र डॉली सोनी लक्ष्मी बया सरपंच अनिता वर्मा रीता सोनी सत्यप्रभा साहू मुकेश यादव किशोर साहू झामीनबाई जयंती ध्रुव द्रुपत यादव मोहर साहू घनश्याम यादव बरातनिन यादव महेश यादव रामेश्वर ध्रुव संतोष यादव प्रीतम साहू इंदर बाई साहू सरोज सोनवानी परमेश्वरी साहू दुलारा बाई दिपलता ध्रुव रामबाई ध्रुव दुखिया बाई इंद्रौतिन यादव भगवांतिन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!