Uncategorized

अवैध महुआ शराब बिक्री दो आरोपी गिरफ्तार,12 लीटर देशी महुआ शराब व स्कूटी जप्त

थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना अवैध महुआ शराब बिक्री दो आरोपी गिरफ्तार,12 लीटर देशी महुआ शराब व स्कूटी जप्त हुई कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर दो स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से स्कूटी में अवैध रूप से रखी देशी महुआ शराब बरामद हुई। गवाहों के समक्ष कार्यवाही के दौरान आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपीगण के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपीगण के नाम कमल देव मरकाम, पिता रघुनाथ मरकाम, 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिदखुर्द, थाना रूद्री, चुम्मन लाल नेताम, पिता स्व. तिहारु राम मरकाम, 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोटरवाही, थाना मगरलोड, है.आरोपियों से प्लास्टिक झिल्ली में 18 पैकेट देशी महुआ शराब (करीब 12 लीटर) कीमती लगभग 2400 रूपये एवं एक स्कूटी कीमती लगभग 25,000 रूपये सहित कुल जुमला 27,400 रूपये जप्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!