आमापारा वार्ड में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
मां भारती के लिए समर्पित देश के संस्कृति एवं अध्यात्म से जुड़ा रहा मोदी जी के मन की बात का 126 वां एपिसोड
आम जनमानस के सेवा तथा राष्ट्र के लिए समर्पण हेतु जाना जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन-: विजय मोटवानी

धमतरी। भारत माता के लिए अपना प्राण न्यौछावर करने वाले भगत सिंह की जयंती पर आमा पारा चौक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण का श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 126 एपिसोड के श्रवण करने पश्चात नगर निगम के सभापति विजय मोटवानी ने कहा कि देशवासियों को संबोधित करने के लिए मोदी जी ने जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अपनी मन की बात मेंं मां भारती के प्रति समर्पण के साथ-साथ देश की गौरवशाली संस्कृति मान्यताएं तथा अध्यात्म के बारे में विस्तार से चर्चा की एक विकट परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए सैनिक अपने जीवन को कैसे तपाता है इसका उदाहरण नौसेना में सेवा दे रही मातृशक्ति के जीवंत प्रस्तुति को देशवासियों के समक्ष रखा। छठ पूजा विजयदशमी दीपावली नवरात्र की गरिमा को सामने रखते हुए अपनी परंपरा और संस्कृति को अक्षर बनाने के लिए प्रत्येक देशवासियों को योगदान देने की बात कही है श्री मोटवानी ने मां की बात को एक संपूर्ण समर्पित शहर सरल सुगम संवाद बताते हुए कहा कि पहली बार आजादी के बाद देश का कोई प्रधानमंत्री अपनी जनता से अपनी भावनाओं से जुड़कर जनमानस के प्रति समर्पण जनता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं जो युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा उक्त अवसर पर पूर्व जिलाअध्यक्ष निर्मल बरडिया महामंत्री राकेश साहू ड़ीपेंद्र साहू विजय साहू भारत सोनी मोहन कोरिया अमृत साहू सूरज शर्मा दौलत वाधवानी संजय आहूजा अमर गोलू मुकेश संजय गोवर्धन श्याम उपस्थित रहे।