Uncategorized

कुरुद दशहरा महोत्सव : पंचमी पर राजेश साहू कृत लोक प्रयाग राजिम की दी गई प्रस्तुति


कुरुद। परंपरानुसार लगातर 26 वर्षों से कुरुद दशहरा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पंचमी पर पुरानी मंडी परिसर कुरूद नगर में सेवा समूहों में कार्य करने वाली मातृशक्तियां, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के आतिथ्य मे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जि़ला पंचायत अध्यक्ष गौकरण साहू ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कुरूद दशहरा महोत्सव परंपराओं में शामिल होने वाला प्रदेश की सबसे तेज उभरने वाली संस्था और आयोजन बन रही है, इसे संचालन करने वाले आयोजकों और संरक्षण देने वाले संरक्षको का दिल से धन्यवाद अध्यक्षता कर रही नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा नगर-क्षेत्र के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ, नगरवासियों को हार्दिक बधाईयां, कुरूद नगर में नवरात्र उत्सव मानाया जा रहा है, नवरात्रि के पुण्य अवसर पर आज मातृ शक्तियों का सम्मान हुआ है हम सबके के लिए गर्व जगत जननी मां दुर्गा की आशीर्वाद हमारे नगर मे निरंतर बनी रही यही मां से प्रार्थना करती हूँ। महासचिव भानु चन्द्राकर ने लोक प्रयाग के राजेश साहू एवं टीम के कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया। पश्चात छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम राजेश साहु कृत लोक प्रयाग राजिम की मनमोहक प्रस्तुति हुई, मंच संचालन प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में बसंत सिन्हा, पार्षदगण राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, पूर्व पार्षदगण उपाध्यक्ष न.प. मोहन अग्रवाल, भारती पंचायन, यमुना कंवर, तुमेश्वरी ध्रुव, मूलचंद सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव महोत्सव समिति के सदस्यों मे भारत भूषण पंचायन, किशोर यादव, कमल शर्मा, संतोष बैस, केवल साहू, राज देवांगन, पप्पू चन्द्राकर, दीलिप टंडन, भूमिका सिन्हा, चुनमुन, सुरेखा चन्द्राकर, अनुराधा साहू, चित्रलेखा टंडन, कमिथला साहू, संगीता सेन, ओमप्रकाश साहू, तुकेश साहू, बल्ला साहू, नीरज, प्रिंस चन्द्राकर, डेविड देवांगन आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!