Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात आम जनता तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है – रंजना साहू

ग्राम सेहराडबरी बूथ क्रमांक 95 में कार्यकर्ताओं के संग भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया मन की बात का श्रवण


धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का श्रवण ग्राम सेहराडबरी बूथ क्रमांक 95 में कार्यकर्ताओं के संग किया। इस मौके पर रंजना साहू ने कहा कि मन की बात आम जनता तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता ग्राम सेनानी भगत सिंह को याद किया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नाविका सागर परिक्रमा के तहत पतवार के जरिए समुद्र में 50 हजार किलोमीटर की यात्रा करने वाली लैप्टिनेन्ट कमाण्डर डिलना और लेप्टिनेन्ट कमाण्डर रुपा की चर्चा की। पीएम मोदी ने एसएल भैरप्पा के बारे में विचार रखे। स्वदेशी अपनाने में जोर दिया। आरएसएस के 100 वर्ष पर उनके सेवा कार्यो व राष्ट्र के प्रति समर्पण को बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!