Uncategorized

विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोहियों ने कलेक्टर व एसपी से की मुलाकात, तिरंगा भेंट कर दिया जन-जागरूकता का संदेश


धमतरी। डैन्जर्स एडवेंचर्स स्पोट्र्स लॉन्गेस्ट वल्र्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही टीम के चार सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नंदा ने शुक्रवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश की शान तिरंगा झंडा भेंट किया और अपनी यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी साझा की। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे अब तक छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं और धमतरी पहुंचने के बाद यहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत अंबेडकर चौक और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह टीम अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की विश्वशांति पदयात्रा पूरी कर चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प तक की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की थी। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान टीम ने अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!