Uncategorized

निगम के बोर का वाल्व ख़राब, गोल बाजार क्षेत्र में जलसंकट, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

गोल-बाजार के एरिया में पानी के लिये एक मोटर है जिससे पूरे गोल-बाजार में पानी सप्लाई होती है,अभी कुछ दिनों से इस एरिया के बाथरूम जो बबलू फूल वाली गली व बैगा होटल के बाजू में पानी की सप्लाई बन्द है पानी के लिये व्यवसायियों व सब्जी वालो को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है एवं आस-पास के लोगो व व्यवसायियों से पूछने पर पता चला कि दोनों तरफ का वाल खराब है जिसकी शिकायत कई बार किया गया है पर अभी तक कोई सुधारने वाला नही आया है और ना ही कोई गोल-बाजार वालो की सुनाई कर रहा है.महापौर से मांग की गई है कि इस मसले का हल जल्द से जल्द निकाला जाये. बता दे कि भीषण गर्मी में शहर के सबसे व्यस्त इलाके में इस प्रकार पानी की किल्लत से लोगो में नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!