Uncategorized

विदेश में जाकर देश को बदनाम करना राहुल गांधी की आदत, ये विपक्ष का नेता नहीं, देश का दुर्भाग्य है : रंजना साहू

धमतरी -: विदेश में जाकर एक बार फिर भारत को बदनाम करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने तीखा पलटवार किया है।
रंजना साहू ने कहा कि राहुल गांधी का विदेश की धरती पर जाकर अपने ही देश को आर्थिक संकट में घिरा बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। विपक्ष का नेता वो होता है जो देश के अंदर सरकार से सवाल करे, लेकिन राहुल गांधी वो है जो विदेश में जाकर अपने देश की बुराई करते हैं।उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है, दुनिया भारत का लोहा मान रही है, तब राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने में लगे हैं। ये कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि राहुल गांधी को बेरोजगारी पर बोलने से पहले अपने 60 साल के कांग्रेस के शासन का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस ने ही इस देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला था। आज मोदी सरकार में युवा को स्टार्टअप, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया और रोजगार के हजारों अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को बार-बार नकार चुकी है, इसलिए अब वो विदेश में जाकर देश को बदनाम करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब सब समझती है।रंजना साहू ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश में भारत को गाली देने के बजाय देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!