Uncategorized

श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर इतवारी बाजार में महाशिवरात्रि पर्व पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन की कल से होगी शुरुआत

महाशिवरात्रि पर 25 को निकलेगी शिवजी की भव्य बारात

25 को सुबह 5 बजे से शुरू होगा 24 घंटे का अखण्ड जलाभिषेक

धमतरी. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किले के श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर इतवारी बाजार धमतरी में महाशिवरात्रि पर्व पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन सुनिश्चित हुआ है। 22 फरवरी को संध्या 7 बजे हल्दी, 23 फरवरी को मेहंदी, 24 फरवरी को मंगल गीत, 25 फरवरी को सुबह 5 बजे से 26 फरवरी सुबह 5 बजे तक 24 घंटे का जल अभिषेक होगा तथा सुबह 5.30 बजे मंगल आरती एवं दर्शन, तथा दोपहर 12.30 बजे भोग एवं आरती तथा संध्या 4 बजे दिव्य स्वरूप श्रृंगार दर्शन रात्रि 8 बजे महाआरती एवं भोग रात्रि 11.30 बजे महाश्रृंगार मंगल आरती एवं रात्रि 12 बजे के पश्चात रूद्री अभिषेक आयोजित है। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिवजी का बारात 25 फरवरी को 3 बजे दोपहर विंध्यवासिनी मंदिर से प्रारंभ होकर बालक चौक होते हुए छत्रपति शिवाजी चौक से होकर बनियापारा होते हुए बुढेश्वर महादेव मंदिर ईतवारी बाजार मे समापन होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन एवं संध्या 7 बजे मंदिर परिसर मे भजन संध्या आयोजित है। उक्त धार्मिक आयोजन पर श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष विपिन पवार (अधिवक्ता) की ओर से शहर के सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!