छत्तीसगढ़ मे हर विकास खंड मे जहां गौठानथे, वहां पर गौ धाम बना कर गौ माता की सेवा की जाएगी-हेमराज सोनी
धमतरी विधान सभा क्षेत्र के गौधाम समिति की बैठक हुई जनपद सभा कक्ष मे

विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की है. जिसमे विशेष रूप से गौ सेवा आयोग जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी मौजूद रहे. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा घूमंतू गाय, निराश्रित गाय जो सड़क मार्ग मे घूमने के कारण छोटी बड़ी दुर्घटना के कारण जनहानि से बचने के लिए छत्तीसगढ़ मे हर विकास खंड मे जहां गौठानथे, वहां पर गौ धाम बना कर गौ माता की सेवा की जाएगी.धमतरी विधान सभा क्षेत्र के गौ धाम समिति बैठक धमतरी जनपद सभा कक्ष मे रखी गयी.इस बैठक मे पशु विभाग के सहायक संचालक मरकाम जी ने गौ धाम योजना के बारे मे विस्तार से बताया जिसमे जो भी संस्था अगर गौ धाम के माध्यम से गौ माता की सेवा करनी चाहते है तो वो पशु विभाग से सम्पर्क कर सकते है. नगर निगम उप आयुक्त पी सी सार्वा ने कहा की धमतरी शहर मे गौ धाम के लिए अर्जुनी गा़ंव को चि़हित किया गया है साथ जो भी संस्था गौ धाम संचालित करना चाहेगी तो नगर पालिका निगम पूरी तरह सहयोग करेगी. धमतरी जनपद के सोरम भटगांव बोरिद भोयना क़ंडेल अछोटा सम्बलपुर मे भी गो धाम संचालित करने पशु विभाग पुरा सहयोग करेगी. गो सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने बताया की गौ धाम के माध्यम से गौ उत्पाद गौ संरक्षण गौ संवर्धन का काम किया जावेगा.साथ ही जैविक खेती के लिए किसानो प्रोत्साहित किया जावेगा.धमतरी जिले गौ माता की संरक्षण संवर्धन हेतु बेलर मशीन एम्बुलेंस की व्यवस्था किया जावेगा.इस बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष धरम साहू सदस्य रितेश मिश्रा पुस्पक साहु कविता कुर्रे दिलीप साहू उपस्थित रहे.


