Uncategorized

श्रीमद् भागवत कथा मंच से महापौर का राजनीतिक-सामाजिक संदेश:संस्कार, संस्कृति और विकास तीनों हमारी प्राथमिकता

धमतरी। जालमपुर बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में राष्ट्रीय कथा वाचिका बाल विदुषी देवी भूमिका जी महाराज ने व्यास पीठ से सुखदेव स्वरूप में श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा स्थल श्रद्धा, भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा।
इस पावन आयोजन में महापौर श्री रामू रोहरा के साथ नगर निगम की मजबूत टीम की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संजय देवांगन, एमआईसी सदस्य पिंटू यादव, पार्षद कुलेश सोनी, संतोष सोनकर एवं ईश्वर सोनकर विशेष रूप से शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि नगर निगम का नेतृत्व धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ एकजुट होकर खड़ा है।व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर महापौर रामू रोहरा ने तीखे राजनीतिक अंदाज़ में कहा हमारी राजनीति केवल कुर्सी तक सीमित नहीं है, हमारी राजनीति समाज को जोड़ने की है। विकास वही टिकाऊ होता है जो संस्कारों की नींव पर खड़ा हो।उन्होंने आगे कहा कुछ लोग धर्म और संस्कृति को राजनीति से अलग दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम मानते हैं कि यही समाज की आत्मा है। धमतरी को हम ऐसा शहर बनाएंगे जहाँ विकास के साथ सनातन संस्कार भी सुरक्षित रहें।महापौर ने कहा कि आज जब युवाओं को भ्रमित करने की साजिशें चल रही हैं, ऐसे समय में देवी भूमिका जी महाराज जैसी युवा विदुषी संत समाज को सही दिशा दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!