Uncategorized

महापौर के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में हुई महाआरती

प्रसादी भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धमतरी। महापौर रामू रोहरा के जन्मदिवस के अवसर पर पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में उपस्थित जनसमूह ने भगवान हनुमान जी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात मंदिर परिसर में आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम के बाद प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी श्याम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने महापौर रामू रोहरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महापौर हर साल अपना जन्मदिन धार्मिक आयोजन के साथ मनाते हैं और जनसेवा का संकल्प लेते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!