सेवा संकल्प अभियान : युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोट्र्स टूर्नामेंट में शामिल होकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह, विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोट्र्स और रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में 5 एवं 6 अक्टूबर को युवा ई-अरीना के तहत ई-स्पोट्र्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 1500 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी गेमिंग एवं डिजिटल गतिविधियों को देखा। उन्होंने युवाओं की तकनीकी रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों से अपने आईआईटी के दिनों के अनुभव साझा किया।
गेमिंग में दिखी रणनीति और तकनीकी दक्षता
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल गेमिंग एवं ई-स्पोट्र्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीजीएमआई, चेस, फ्रीफायर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।