Uncategorized

दल से बिछड़े हाथी ने किया वन विभाग की गाड़ी पर हमला

उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विचरण कर रहा है हाथी

वन विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसपास के क्षेत्रो में कराई जा रही है मुनादी

धमतरी। जिले के जंगलो में लगातार वन्य प्राणियों का विचरण होते रहता है। विशेषकर जंगली हाथी की आमद व चहलकदमी जिले में होती रहती है। जिससे कई बार जान माल को नुकसान भी हो चुका है। इस बार वन विभाग की टीम के अधिकारियों पर ही खतरा मंडरा गया था जिससे वे बाल-बाल बचे।


मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगलो में एक हाथी उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए पहुंचा है बताया जा रहा है कि उक्त हाथी अपने दल से बिछड़ गया है। जिसके मूंहमेंट की निगरानी हेतु वन विभाग की टीम जंगल पहुंची थी। जिसमें एसडीओ रेंजर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। जैसे ही जंगल में अधिकारियों का वाहन पहुंचा हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया। जिससे वाहन के पिछले हिस्से का कांच चकनाचूर हो गया। जिसके पश्चात अफसरों ने अपनी सुरक्षा की। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रो में हाथी की मौजदूगी व खतरे को देखते हुए मुनादी कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!