Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मेगा फुड पार्क का किया निरीक्षण

लो वोल्टेज और पानी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

धमतरी, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मेगा फूड पार्क बगौद का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने फुड पार्क के नेटक्योर बायोटेक के उत्पादन, नेटक्योर बायोटेक होम्योपाथी दवा निर्माण की इकाई को भी बारीकि से देखा। होम्योपैथी दवा निर्माण इकाई में काम कर रही युवतियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उनसे पढ़ाई-लिखाई और कामकाज की भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव,एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संतोष नेताम आदि साथ थे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने लो वोल्टेज की समस्या, पानी की समस्या पर कहा कि जल्द ही विद्युत सबस्टेशन और पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने एसडीएम कुरूद को तात्कालिक तौर पर एक नलकूप खनन कराने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि फुड पार्क में वर्ष 2021 से उत्पादन शुरू हुआ है। फुडपार्क संस्था के संचालक श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि फुड पार्क में 7 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। वर्तमान में इसमें लगभग 40 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। जिसमें ग्राम-बगौद की 7 स्थानीय युवतियां शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि मेगा फूड पार्क में अब तक 13 इकाईयां स्थापित हो चुकी है। जो फ्लोर मिलिंग, आयुर्वेदिक दवा निर्माण, फोर्टीफाईड राईस, दाल मिल, राईस ब्रान ऑयल आदि खाद्य पदार्थों का निर्माण कर रही है। जिसमें 236 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है और जल्द ही 10 नये उद्योग प्रक्रियाधीन है। जिनमें लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!