Uncategorized

रायपुर के अजीत कोटक ने सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के लिए परीक्षा पूर्व फ्रूट एवं जूस पार्टी का किया आयोजन

धमतरी स्थित मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पूर्व रायपुर निवासी अजीत कोटक ने विशेष बच्चों के लिए फ्रूट एवं जूस पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रकार के ताजे फल और जूस प्रदान किए। बच्चों ने बड़े आनंद और उत्साह के साथ फल और जूस लिया। जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।
ज्ञात हो कि, रायपुर निवासी अजीत कोटक, जो सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़ के जीजाजी हैं। श्रीमती राठौड़ ने बताया कि, उनके जीजाजी को सार्थक के बच्चों से विशेष लगाव है। वे समय-समय पर धमतरी आकर बच्चों से मिलते हैं और उनके लिए स्वल्पाहार, फल, जूस अथवा गर्मी के दिनों में ठंडा शर्बत आदि की व्यवस्था करते हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर और उनके चेहरों पर खिली मुस्कान देखकर उन्हें भी अत्यंत संतोष और प्रसन्नता होती है।
इस अवसर पर सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने जानकारी दी कि, विशेष बच्चों को भी परीक्षा का काफी तनाव होता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसे कम करने के लिए बच्चों को पढ़ाई का नियमित रिवीजन कराया जाता है तथा परीक्षा से पूर्व उनके लिए फ्रूट एवं जूस की व्यवस्था किसी न किसी सहृदय व्यक्ति द्वारा की जाती है। फ्रूट पार्टी जैसे आयोजनों से बच्चों को ताजगी और ऊर्जा मिलती है और वे काफी प्रफुल्लित रहते हैं।अजीत कोटक ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सार्थक की प्रशिक्षक मैथिली गोड़े , देविका दीवान, काजल रजक, कौशिल्या यादव तथा सुनैना गोड़े उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!