Uncategorized

धमतरी की त्रिभुज सड़को के विकास के लिए पं. राजेश शर्मा ने सीएम साय से की मुलाकात

सिहावा चौक से नहर नाका, रत्ना बांधा चौक से कॉलेज मोड़ और रुद्री रोड के विकास पर सीएम से मिला ठोस आश्वासन

धमतरी। धमतरी शहर की त्रिभुज सड़के यानी के रुद्री रोड जो जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों को जोड़ती है, दूसरी रत्नाबाँधा चौक से कॉलेज मोड़ और सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक की सड़के, ये धमतरी शहर की तीन भुजाओं जैसी है, इन्ही सड़को पर धमतरी के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, प्रशासन, पर्यटन आदि का बोझ रहता है, इन्ही त्रिभुज सड़को के विकास के लिए पँ राजेश शर्मा ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की। पँ राजेश ने धमतरी की सड़कों के विकास कर लिए सीएम साय के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक का भी ध्यान आकृष्ट किया है। पँ राजेश ने जल्द ही इन तीनो सड़को का चौड़ी कारण डिवाइडर और ग्रीनरी के साथ करने की मांग की साथ ही इन सड़कों की लॉन्ग लाइफ के लिए इन्हें ड्रेन टू ड्रेन भी बनाने का आग्रह सीएम से किया।

पँ राजेश ने सीएम को सड़कों के हालात बताते हुए जानकारी दी कि पिछले 5 साल की कांग्रेस शासन में धमतरी की सड़कों का हाल बेहाल हो गया है, जो मरम्मत हुई वो भी अब खराब होने लगी है, खास तौर पर पँ राजेश ने त्रिभुज सड़को के डिवाइडर और हरियाली के साथ चौड़ी करण की मांग सीएम के सामने रखी, जिसे सीएम साय ने पूरी गंभीरता से सुना और इन जरूरी मांगो को जरूर पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान डॉ रमन सिंह के निज सहायक सुमित उपाध्याय और धरमलाल कौशिक के निज सहायक राकेश निर्वाण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!