Uncategorized

सुशासन तिहार पर धमतरी में 4 मई से लगेंगे जन समस्या निवारण शिविर

सुबह 10 से 1 बजे तक होगा आयोजन

उज्ज्वला-आयुष्मान-पीएम आवास समेत सभी योजनाओं का मौके पर मिलेगा लाभ
धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में शुरू हो रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र में 4 मई से 10 जून तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न वार्डों में लगेंगे। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गति लाना है। साथ ही आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। शिविरों में उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा। योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर उपायुक्त पीसी सार्वा को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जगत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। क्लस्टरवार शिविरों के संचालन के लिए उप अभियंताओं और एआरआई की भी नियुक्ति की गई है। शिविर का शेड्यूल इस प्रकार है। 04 मई नागदेव मंदिर के पास कलामंच में हटकेशर, शीतलापारा, लाल बगीचा, सुभाष नगर, 6 मई सामुदायिक भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड बठेना वार्ड, 8 मई नूतन स्कूल परिसर में सुंदरगंज, औद्योगिक वार्ड 11 मई उमंग चौक सामुदायिक भवन में नवागांव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, 13 मई नंदी चौक सामुदायिक भवन में जालमपुर, महंतघासीदास, कोष्टापारा वार्ड, 15 मई झूलेलाल धर्मशाला में सदर उत्तर, ब्राह्मण पारा, साल्हेवारपारा वार्ड, 18 मई को सिंधी धर्मशाला में आमापारा, मकेश्वर वार्ड, 20 मई मनी कंचन के पास सामुदायिक भवन में विंध्यवासिनी, दानीटोला, महिमा सागर वार्ड 22 मई शांति चौक कला मंच में जोधापुर, सोरिद वार्ड, 28 मई दुर्गा मंदिर कला मंच में स्वामी विवेकानंद, डाक बंगला वार्ड, 1 जून सत्संग भवन सामुदायिक भवन में रामपुर, गोकुलपुर, महात्मा गांधी वार्ड, 3 जून मराठा मंगल भवन में सदर दक्षिण, बांसपारा, मराठा पारा वार्ड, 5 जून इंडोर स्टेडियम हाल में पोस्ट ऑफिस, डॉ. अंबेडकर, रामसागर पारा वार्ड, 8 जून नाथू जी जगताप हाई स्कूल में रिसाईपारा पूर्व-पश्चिम, नयापारा, टिकरापारा वार्ड, 10 जून आदर्श कन्या स्कूल बनियापारा, मोटर स्टैंड वार्डक नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज साथ लाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!