अमित बघेल पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सिंधी समाज ने निकाली विशाल आक्रोश रैली
भगवान झूलेलाल पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज में आक्रोश, सौंपा गया ज्ञापन

धमतरी। रायपुर निवासी अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के खिलाफ आपत्ति व अपमानजनक टिप्पणी से समाजजनो में आक्रोश का माहौल है। अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज द्वारा आज आक्रोश रैली निकाली गई।
बता दे कि आज सुबह 11 बजे मकई गार्डन से पूज्य पंचायत सिंधी समाज व सिंध युवा संगठन के तत्वाधान में आक्रोश रैली निकाली गई। जो कि गोलबाजार, बालक चौक, चमेली चौक, कचहरी चौक से होते हुए सिटी कोतवाली तक पहुंची। जहां समाजजनों द्वारा अमित बघेल पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। आक्रोश रैली के दौरान सैकड़ो की संख्या में सिंधी समाजजन शामिल हुए। नारेबाजी कर आक्रोश रैली आगे बढ़ी इस दौरान भगवान झूलेलाल के जयकारे भी लगते रहे। आक्रोश रैली के दौरान दोपहर 1 बजे सिंधी समाज द्वारा समाजजनों से अपनी प्रतिष्ठाने बंद रखने की अपील की गई थी। जिसके चलते समाज के प्रतिष्ठाने बंद रही।