Uncategorized

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं,कही असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है यह पावन पर्व

दशहरा पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण, जो हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं : रंजना साहू

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमती साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम ने विजयदशमी के दिन अहंकारी रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थीं, यह पर्व दर्शाता है कि कितना भी शक्तिशाली असत्य क्यों न हो, अंत में विजय हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है। इस दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में अन्याय, असत्य, अहंकार और बुराईयों का अंत करें, और मानवता, सद्भाव, और सच्चाई को अपनाएं। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि आज के समय में, जब समाज में अनेक प्रकार की चुनौतियाँ और भ्रम फैले हुए हैं, ऐसे में विजयादशमी हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है, यह पर्व ना केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमारे संस्कारों और संस्कृति की विरासत भी है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को सौंपना हमारा कर्तव्य है। श्रीमती रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे पर्व को सादगी, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएं, और समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!