Uncategorized

पाँच दिवसीय भव्य झांकी प्रतियोगिता सम्पन्न नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दी उपस्थिति, नवरात्र की दी शुभकामनाएँ

भखारा। नगर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित पाँच दिवसीय भव्य झांकी प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों, सामाजिक संगठनों व समितियों द्वारा माँ दुर्गा एवं देवी देवताओं से संबंधित आकर्षक व ऐतिहासिक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं।प्रतिदिन रात्रि नगरवासी बड़ी संख्या में झांकियों को देखने पहुँचते रहे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी लाइटिंग और कलात्मक सजावट से सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।दुर्गा उत्सव समिति बजरंग चौक में आयोजित भव्य जस गीत झांकी प्रतियोगिता भखारा में समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजकों एवं प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।हरख जैन पप्पू ने सभी नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और माँ दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नगर की सामाजिक व सांस्कृतिक एकता को और मजबूती प्रदान करते हैं।समापन अवसर पर विजेता झांकियों को सम्मानित भी किया गया। विजेताओं की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक तालियों से उनका स्वागत किया।पूरे आयोजन में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय रहा और पाँच दिवसीय झांकी प्रतियोगिता भक्ति, आस्था और उत्साह का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों उपस्थित रहे भाग लेने वाली मंडली जय छत्तीसगढ़ जस झांकी फाग मंडली बगदेही, जस झांकी मंडली सिहाद, जय मां शीतला जस झांकी मंडली जवरगांव अरौद, जय मां भवानी जस झांकी मंडली खरेंगा, संगम जस झांकी परिवार हँचलपुर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!