Uncategorized

राष्ट्र की सेवा के साथ जनता की सेवा भाजपा का परम लक्ष्य है-उमेश साहू

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम गुजरा में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

धमतरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और पूरे भारतवर्ष में ऐसा आयोजन चल रहा है इसी आयोजन के चलते भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा धमतरी विकासखंड के ग्राम गुजरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप सेवा पखवाड़ा के प्रभारी उमेश साहू महामंत्री राकेश साहू जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर गजेंद्र साहू जनपद सदस्य श्रीमती फगेश्वरी साहू दुर्गेश्वरी साहू सरपंच, डॉ ललित साहू डॉ रामायण साहू डॉ शेखर शर्मा डॉक्टर चितरंजन साहू डॉ राजेश साहू शिविर में उपस्थित रहे और वहां लगभग 200 मरीज का इलाज करके दवाई वितरण किया गया चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ गजेंद्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए काम करने वाली पार्टी है वह अपने नेताओं और महापुरुषों के जन्मदिन को सेवा के रूप में मानती है राष्ट्र की सेवा के साथ जनता की सेवा भाजपा का परम लक्ष्य है जिसको चरितार्थ करते हुए हमने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया यहां के आम जनता भी इस शिविर की बहुत प्रशंसा किए शिविर में लाभ लेने वाले में बहुत खुश थे और लाभ लिए धन्यवाद प्रेसित किए। शिविर का लाभ लेने वालों में मुख्य रूप से चित्रलेखा साहू ,ममता साहू, रामनारायण निर्मलकर ,प्रद्युम्न साहू, अग्नीबाई, प्रेमीन बाई ,प्रद्युम्न साहू चुरामन लाल साहू, राम भगत साहू के साथ सैकड़ो ग्रामीण लाभ लिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!