आज से प्रारंभ हुआ दुर्गा विसर्जन, नगर निगम ने की व्यापक तैयारी, सीसी टीवी कैमरा से हो रही निगरानी, निगम अमला सक्रिय

धमतरी- नगर निगम धमतरी द्वारा दुर्गा उत्सव के समापन अवसर पर होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई थी। निगम प्रशासन ने बड़े प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन के लिए रुद्री घाट पर क्रेन की विशेष व्यवस्था की है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल, सभापति कौशिल्या देवांगन ने विसर्जन स्थल में पहुचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।दुर्गा प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से विसर्जन स्थल तक पहुंचाने के लिए निगम ने क्रेन व्यवस्था की है। निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि पूजा सामग्री के लिए अलग से कुंड बनाए गये है ताकि नदी का प्रदूषण रोका जा सके। विसर्जन स्थलों एवं मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया गया, साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से सुरक्षा को और मजबूत किया।विसर्जन स्थल एवं मार्गों पर स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सफाईकर्मी दल की तैनाती की गई है, जो तत्काल सफाई कार्य में जुटें रहेगें चयनित मार्गों पर चुना छिड़काव एवं मार्किंग कर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त निगम की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को संभालने का काम करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके सहयोग के लिए नागरिकों से अपील भी की गई।
नगर निगम धमतरी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि दुर्गा विसर्जन का आयोजन शांतिपूर्ण, भक्तिमय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
