Uncategorized

भोथली मंडल में आगामी कार्ययोजना को लेकर वट वृक्ष ने नीचे हुई आवश्यक बैठक

बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद मिश्रा हमारे प्रेरणा पुरुष - महेन्द्र पंडित

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल की आवश्यक बैठक का आयोजन ग्राम देवपुर डोंगपथरा में किया गया, जिसमें संगठन विस्तार,मन की बात कार्यक्रम, शक्ति केन्द्रों की बैठक एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त बैठक में जिला महामंत्री भाजपा धमतरी महेन्द्र पंडित एवं जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
बैठक में मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र पंडित ने क्षेत्र गौरव ग्राम कंडेल को याद करते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव एवं हनुमान प्रसाद मिश्रा को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने आह्वान किया प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई।श्यामा साहू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में नियमित रूप से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी बल दिया गया। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से कार्य करने एवं आगामी सभी अभियानों को सफल बनाने संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल प्रियंका सिन्हा केशव साहू राजीव सिंहा निरंजन साहू रामकुमार यादव सत्यप्रभा साहू किशोर साहू रोशन साहू चेतन यदु एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!