Uncategorized

भगवान रामचंद्र के बताएं मार्ग पर चलने की है जरूरत :- ओंकार साहू

रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रही है काम:- विजय देवांगन

धमतरी। हटकेशर वार्ड में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष सभी भव्य मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की. विशेषरूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, पूर्व एल्डरमेंन लखन पटेल, पार्षद गीताजंलि महिलांगे, अम्बर चन्द्राकर, चितेन्द्र साहू, उदय साहू उपस्थित रहे। विधायक श्री साहू ने कहा हम सभी को भगवान सियाराम चंद्र जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का नैनिहाल है। इसीलिए भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में जहां जहां भगवान श्री राम पधारे थे उस जगह को चिन्हित कर जीर्णोधार करने का काम किया गया। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन एवं मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!