Uncategorized

कुरूद व भखारा पुलिस ने दो अवैध शराब विक्रेता पर की कार्रवाई

दोनों आरोपियो के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

धमतरी। थाना भखारा द्वारा अवैध शराब पर रेड कार्यवाही की गई। जहां दीपक साहू पिता डाकवर साहू 30 वर्ष निवासी बगदेही, हॉल ग्राम भेंडरवानी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था। घर मे छिपा कर रखे अवैध शराब 56 पौवा प्लेन शराब कीमती 4480 रूपये एवं बिक्री रकम 310 रुपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर मौके पर आरोपी के विरूद्ध थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। कुरूद थाना को पेट्रोलिंग के दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल से कुरूद से नहर पार रोड होते हुए कॉलेज रोड की ओर बिक्री हेतु अधिक मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर ले जा रहा है की सूचना के आधार पर उक्त स्थान में रेड कार्रवाही की गई ,शराब खरीद रहे लोग पुलिस को देख कर भाग गए से भाग गए वही एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सोहन कंवर पिता गोविंद राम निवासी भालूझुलन का रहने वाला बताया वही आरोपी के पास से 40 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 3200 रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकिल को जब्त कर आरोपियों के ऊपर धारा 34 (2) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी कुरूद निरी अरुण साहू,सउनि. सुरेश नंद सउनि.आर.गणेश नेताम,थाना भखारा से तेजु राम सिन्हा, प्रआर. दारा सिंह, सीताराम नारंग सहित थाना भखारा एवं थाना कुरूद के पुलिस स्टॉफ शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!