पीजी कॉलेज मैदान में जारी है छत्तीसगढ़ कुबोटा क्रिकेट प्रीमियर लीग, आज होगा फायनल

धमतरी। छत्तीसगढ़ में पहली बार कुबोटा ट्रैक्टर्स के डीलर्स उनके स्टाफ़ कुबोटा कंपनी के अधिकारीगणो के बीच धमतरी के पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में दो दिवसीय रात्रिक़ालीन फ्लड लाइट क्रिकेट मैच का आयोजन 18 -19 जनवरी को किया गया है जिसका फाइनल मैच आज खेला जाना है। पहला मैच आनंद चैम्पियन पिथौरा वर्सेस वैष्णव वारियर्स जगदलपुर के बीच हुआ जिसके विजेता आनंद चैम्पियन पिथौरा रहे। दूसरा मैच कवर्धा रायगढ़ रेंजर्स वर्सेस रायपुर सनराइजर्स के बीच हुआ विजेता रायपुर सन राइजर्स की टीम रही। तीसरा मैच नटराज फाइटर्स धमतरी वर्सेस देवांगन टाइगर्स कोंडागाँव के बीच खेला गया देवांगन टाइगर्स शानदार विजयी हुए। चौथा व अंतिम नॉक आउट मैच शिवमंगलम सोल्जर्स दुर्ग वर्सेस कुबोटा समुराई (छ.ग) के बीच हुआ कुबोटा समुराई विजयी रही। आज सेमीफाइनल मुक़ाबला रायपुर सनराइसर्स (रायपुर) वर्सेस देवांगन टाइगर्स(कोण्डागाँव), आनंद चैम्पियन वर्सेस कुबोटा समुराई (छ.ग) के मध्य होगा। जिसके पश्चात फायनल खेला जाएगा। उपरोक्त आयोजन कुबोटा ट्रैक्टर्स के डीलर एवं कंपनी के द्वारा किया जा रहा है । इस टूर्नामेंट के लिये मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के ज़ोनल सेल्स मैनेजर कपिल टाँक सभी डीलर पार्टनर स्टाफ़ और कंपनी अधिकारियों के बीच उपस्तिथ होकर उनका हौसला बढ़ा रहे है। उन्होंने बताया कि यह मैच कराने का उद्देश्य यह है कि सभी डीलर और उनकी टीम एक दूसरे को जाने पहचाने और जिस तरह खेल के लिए ज़रूरी है कि पूरी टीम एक जुट रहना हर एक का प्रयास करना महत्वपूर्ण होता है। उसी प्रकार हम पूरे छत्तीसगढ़ के लोग जो कुबोटा कंपनी से किसी ना किसी रूप में काम कर रहे हैं सभी एक टीम के रूप में कार्य करें और छत्तीसगढ़ की प्रगति में यहाँ के किसानों की प्रगति में कुबोटा की जापानी तकनीक वाले ट्रैक्टर्स एवं हार्वेस्टर्स व अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों की सेवा देकर यहाँ की कृषि को उन्नत बनाने में अपना भी योगदान दें।

