Uncategorized

गौ संरक्षण की एक महती आवश्यकता को ध्यान में रखकर विधायक ओंकार साहू नें गौठान में टीन शेड निर्माण का किया भूमिपूजन


धमतरी। आमदी के वार्ड क्रमांक 15 और वार्ड क्रमांक 3 के गौठान में विधायक ओंकार साहू नें अपने निधि से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के सपने को साकार करते हुए गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान में टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन किया। भूमिपूजन में उपस्थित ग्रामीणो का मानना हैं कि गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है अगर एक गौ माता की सेवा करते हैं तों सभी देवी – देवता प्रसन्न हों जाते हैं जिससे परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती हैं। विधायक ओंकार साहू नें कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गौठान योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गौ माता के लिए आश्रय स्थल बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था। उन्होंने कहा गौठान योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में गौ वंश में वृद्धि हो रही थी साथ में गौठानो में गौ वंश के लिए चारा – पानी की व्यवस्था रहती थीं जिससे दूध और दूध से बने उत्पाद में भी वृद्धि के साथ – साथ क्षेत्र जैविक खेती की ओर बढ़ रहा था और महिला स्वयं सहायता समूह की बहनो को रोजगार मिल रहा था। मगर आज गौ वंश विरोधी भाजपा सरकार जो अपनें आप को हिन्दू धर्म का ठेकेदार बताते हैं उनकी गौ वंश विरोधी सोच नें गौ माता संरक्षण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए शुरू की गयी गौठान योजना को बंद कर दिया हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में आकाश गोलछा ब्लॉक अध्यक्ष शहर , मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , गजेंद्र कुम्भकार नेता प्रतिपक्ष , ब्यासनारायण निषाद पार्षद , घनानंद साहू , भीखम साहू , कविता साहू , अनीता ठाकुर , तीरथ साहू , भागीरथी देवांगन, भुनेश्वरी साहू आदि उपस्थित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!